इंदौर में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, पाटनीपुरा से मालवा मिल चौराहे तक पहुंचने में आधा घंटा भी कम पड़ रहा!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
पाटनीपुरा से मालवा मिल चौराहे तक का सफर तय करने में वाहन चालकों को करीब आधा घंटा लगना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें, बार-बार लगने वाला जाम और यातायात की धीमी रफ्तार आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावों के बावजूद यदि कुछ ही दूरी तय करने में इतना समय लग रहा है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब सवाल यह है कि आखिर इंदौर की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे और पाटनीपुरा से मालवा मिल मार्ग पर जाम से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे?
रिपोर्टर: डॉ. अनिल दुबे
इंदौर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महंत नागा गिरजेश दास ने बीडीओ की संपत्ति की भी जांच कराने की उठाई मांग, बीडीओ बोले- मैंने…
पूरी खबर पढ़ें →
*रसीदों पर परिषद की आधिकारिक सील नहीं होने का आरोप, रमेश प्रजापति ने वसूली तत्काल रोकने और उच्चस्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार…
पूरी खबर पढ़ें →
रेपोर्टर राजबहादुर सिंह भिण्ड, गोरमी, 3/11/2026 भिण्ड जिले के गोरमी कस्बे में आज फूड विभाग का छापा मिष्ठान…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग ) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 02…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।