Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त

04 Nov 2026, 12:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त - PALI, राजस्थान

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त

पाली, 03 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण, व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल ने सोजत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 प्रतिष्ठानों से कुल 16 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया के साथ गठित जांच दल ने मोड़ भट्टा सोजत स्थित चौधरी रेस्टोरेंट से 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। इसी प्रकार सोजत बस स्टैण्ड स्थित जीवाराम नमकीन भण्डार से 2, श्री यादे रेस्टोरेंट से 3, कृष्ण कन्हैया रेस्टोरेंट से 2, आशापुरा भोजनालय से 2 तथा बालाजी स्वीट से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय निर्देशों की पालना में जिलेभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध भण्डारण एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया की संयुक्त जांच दल टीम मौजूद रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खेरली की दिवाली होगी ऐतिहासिक! जगमग रोशनी से सजे बाजार, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया पूरा शहर
Alwar04 Nov

खेरली की दिवाली होगी ऐतिहासिक! जगमग रोशनी से सजे बाजार, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया पूरा शहर

राजस्थान के अलवर जिले के खेरली कस्बे में दीपावली पर्व को लेकर इस बार खास रौनक देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना: 8 वर्षीय बच्चे ने 6 साल की मासूम बच्ची पर किया बेरहमी से हमला
Chandrapur04 Nov

पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना: 8 वर्षीय बच्चे ने 6 साल की मासूम बच्ची पर किया बेरहमी से हमला

वन्दे मातरम् न्यूज़' लाइव टीवी के जिला प्रतिनिधि :डॉ. पिंटू पाल पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला…

पूरी खबर पढ़ें →
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 63 लाख 32 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी, राजुरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chandrapur04 Nov

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 63 लाख 32 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी, राजुरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 63 लाख 32 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी, राजुरा पुलिस ने दो आरोपियों…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में बुधवार को ड्रग विभाग और SSB की संयुक्त टीम ने दर्जनों मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी
Mahrajganj04 Nov

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में बुधवार को ड्रग विभाग और SSB की संयुक्त टीम ने दर्जनों मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

सोनौली में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग और SSB की संयुक्त छापेमारी, मचा हड़कंप सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई
कोडापूरा गांव में दो पक्षों में चुनाव प्रचार के दौ#बयाना : कौड़ापुरा गांव में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, शरान खूनी संघर्ष जमकर पत्र हुआ
error: Content is protected !!