Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mandla

रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पीएम श्री हाई स्कूल की टीम बनी वॉलीबॉल विजेता

04 Nov 2026, 12:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पीएम श्री हाई स्कूल की टीम बनी वॉलीबॉल विजेता - मंडला, मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत सुरेहली में आयोजित हुई कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता

रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पीएम श्री हाई स्कूल की टीम बनी वॉलीबॉल विजेता

समृद्ध भारत | घुघरी-मंडला
जिला रिपोर्टर – कृष्ण चंद्र मरकाम

घुघरी। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत घुघरी की समस्त ग्राम पंचायतों में 1 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक कबड्डी, वॉलीबॉल एवं शतरंज जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 नवंबर 2026, सोमवार को ग्राम पंचायत सुरेहली में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानीय टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में इन टीमों ने दर्ज की जीत

कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। बालक हाई स्कूल वर्ग में शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह दल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रघुनाथ शाह दल विजेता रहा। माध्यमिक शाला बालक वर्ग में कुंवर शाह एवं वीर नारायण दल के बीच हुए मुकाबले में वीर नारायण दल ने जीत दर्ज की।

बालिका माध्यमिक शाला वर्ग में लक्ष्मीबाई दल ने अवंतीबाई दल को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं कमलावती हाई स्कूल दल एवं रानी दुर्गावती हाई स्कूल दल के बीच हुए मुकाबले में रानी दुर्गावती हाई स्कूल दल विजेता रहा। इसके अतिरिक्त प्राथमिक शाला सुरेहली की वीरांगना दल ने भी प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

वॉलीबॉल में पीएम श्री हाई स्कूल ने मारी बाजी

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें पीएम श्री हाई स्कूल, हाई स्कूल बालिका टीम, न्यू स्टार, सुरेहली-A, सुरेहली-B, अस्पताल टोला, ढुलिया टोला एवं स्टाफ टीम शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुरेहली-A टीम और पीएम श्री हाई स्कूल की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंतिम समय तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में पीएम श्री हाई स्कूल की टीम ने मात्र एक अंक से जीत हासिल कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम में सुजीत, लोचन, कमल, अतेंद्र, विकास एवं प्रतिपाल सहित शिक्षक एस.आर. मसराम शामिल रहे।

सरपंच ने मेडल देकर खिलाड़ियों का किया सम्मान

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत सुरेहली के सरपंच श्री कमलेश धुर्वे द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं स्कूली बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री काशीराम वालरे एवं श्री मोहन मरावी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं प्रतियोगिता के दौरान संचालन एवं कमेंट्री का दायित्व शिक्षक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने निभाया।

कार्यक्रम में उपसरपंच मालती धुर्वे, अमर सिंह, तीरथ धुर्वे, बसंत विश्वकर्मा, दीपक परस्ते, अर्जुन, किस्मत राज सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करना तथा उन्हें नशे और गलत आदतों से दूर रखकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी एवं वॉलीबॉल के फाइनल विजेता खिलाड़ियों को आगामी 18 नवंबर 2026 को ग्राम कुसमी में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विंध्य के राजनीतिक पुरोधा स्वर्गीय अर्जुन सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं: नारायण त्रिपाठी
Satna04 Nov

विंध्य के राजनीतिक पुरोधा स्वर्गीय अर्जुन सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं: नारायण त्रिपाठी

धवारी स्टेडियम के नाम परिवर्तन पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, बोले– राजनीति के चाणक्य थे अर्जुन सिंह,…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी! युवा कांग्रेस ने मैहर जिलाध्यक्ष सौरव शर्मा ‘लल्ला’ को किया निलंबित*
Maihar04 Nov

वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी! युवा कांग्रेस ने मैहर जिलाध्यक्ष सौरव शर्मा ‘लल्ला’ को किया निलंबित*

*मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई, करीब 60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज; प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ससम्मान विदा किया
Guna04 Nov

सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ससम्मान विदा किया

मध्य्प्रदेश के गुना मे निरीक्षक श्री महबूब खान उप निरीक्षक श्री रविंद्र जेन सहायक उप निरीक्षक श्री शिवकुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
नर्मदा परियोजना के शेष 52 ग्रामो को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान किया जाए – विधायक प्रताप ग्रेवाल
Dhar04 Nov

नर्मदा परियोजना के शेष 52 ग्रामो को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान किया जाए – विधायक प्रताप ग्रेवाल

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट सरदारपुर। परियोजना के अंतर्गत आने वाली नदियों, तालाबों, जलाशयों में…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज निगम आयुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीयां
Katni03 Nov

कटनी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज निगम आयुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीयां

कटनी सांस्कृतिक निष्ठा के महापर्व 'छठ' को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!