Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटनी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज निगम आयुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीयां

03 Nov 2026, 08:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटनी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज निगम आयुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीयां - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
सांस्कृतिक निष्ठा के महापर्व 'छठ' को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आदेश जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागवार अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह विशेष व्यवस्थाएं आगामी 14 से 17 नवंबर 2026 तक शहर के विभिन्न नदी-घाटों एवं पूजन स्थलों पर रहेंगी।

​निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी 14 नवंबर से 17 नवंबर तक कटाये घाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट (मंगल नगर) तथा बजरंग कॉलोनी घाट (एनकेजे) सहित छठ पूजा से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इन संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रभावी समन्वय और सतत निगरानी की जिम्मेदारी उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया को सौंपी गई है।

​पर्व के दौरान घाटों और वहाँ तक पहुँचने वाले मुख्य मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, मवेशियों पर नियंत्रण और स्वच्छता से जुड़े तमाम कार्यों का दायित्व स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।​इसके साथ ही, घाटों के आसपास आवश्यक मरम्मत कार्य, तकनीकी सुधार, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (रोशनी) और आवश्यकतानुसार पेयजल हेतु पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है

​निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यह कड़े निर्देश दिए हैं कि वे सौंपी गई जिम्मेदारियों का समय-सीमा के भीतर पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। पर्व शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि सूर्य उपासना के इस पवित्र पर्व पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर का एक्शन मोड: राज
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
error: Content is protected !!