Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

नागरिकों की सुरक्षा और संतुष्टी सर्वोपरि, प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समय बद्ध कार्यवाही करें अधिकारी ।

03 Nov 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागरिकों की सुरक्षा और संतुष्टी सर्वोपरि, प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समय बद्ध कार्यवाही करें अधिकारी । - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
शहर के नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और प्रत्येक आवेदन के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने प्रत्येक आवेदक की बात को गंभीरता से समझा और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरणों पर चर्चा कर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।

समस्याओं को समझने का प्रयास, हर आवेदन पर हुई गंभीरता से चर्चा

जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, आवास योजना सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों में तत्काल निर्णय एवं कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, जवाबदेही के साथ हो कार्यवाही

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम से संबंधित कार्यों एवं नागरिक समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता का विशेष ध्यान रखा जाए। नागरिक अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर नगर निगम पहुंचते हैं, इसलिए उनकी बात को पूरी गंभीरता से सुनना और उन्हें उचित मार्गदर्शन देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को नगर निगम से संबंधित कार्य के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक आवेदन पर संबंधित विभाग समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करे तथा प्रकरण के निराकरण की प्रगति पर भी ध्यान रखे।

जनता से निरंतर संवाद ही बेहतर नगरीय व्यवस्था का आधार

महापौर ने कहा कि शहर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलना और उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जनसुनवाई नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए आमजन अपनी बात सीधे रख सकते हैं और उनकी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर का एक्शन मोड: राज
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
error: Content is protected !!