Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश भोपाल के दो युवकों की कार से मिली 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, बड़ोद पुलिस ने दबोचा हुंडई औरा कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलि

03 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश भोपाल के दो युवकों की कार से मिली 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, बड़ोद पुलिस ने दबोचा हुंडई औरा कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलि - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के दो युवकों को MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की हुंडई औरा कार से 71.36 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। नशे की इस खेप को कार में गियर के पास बने बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मादक पदार्थ, कार, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 13 लाख 78 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह पंवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल निवासी दो युवक सफेद रंग की हुंडई औरा कार (MP 04 ZL 2279) में MD ड्रग्स लेकर बड़ोद से जहांगीरपुरा रोड होते हुए आलोट बायपास की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूप सिंह बैंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में जहांगीरपुरा रोड स्थित आलोट बायपास के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर दी।

कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की कार वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो दोनों सीटों के बीच गियर के पास बने बॉक्स में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से सफेद दानेदार पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर उसका वजन 71.36 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 13 हजार 600 रुपये बताई गई।

**ये हैं गिरफ्तार आरोपी**

पुलिस ने कार सवार शाकिर अंसारी (28), निवासी ऐशबाग, भोपाल और शाहिद खान (19), निवासी जहांगीराबाद, भोपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना बड़ोद में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

**कार और मोबाइल सहित 13.78 लाख का माल जब्त**

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7.13 लाख रुपये कीमत की 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, 6 लाख रुपये कीमत की हुंडई औरा कार, 10 हजार रुपये का वीवो मोबाइल, 55 हजार रुपये का एप्पल मोबाइल और 3,500 रुपये नकद जब्त किए। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 13 लाख 78 हजार 600 रुपये आंका गया है।

**ड्रग्स के स्रोत की तलाश में जुटी पुलिस**

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

**इनकी रही सराहनीय भूमिका:** कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैंस, एएसआई दरबार सिंह पंवार सहित प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, सतीश मोदी, राकेश शर्मा, आरक्षक शुभम जोशी, श्रीपाल सिंह देवड़ा, सुग्रीव जाटव, भीम सिंह मालवीय, आकाश टेकाम, अर्जुन आंजना और महिला आरक्षक रानू राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर प्रशासन का छापा, आगर के 5 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल मलाई बर्फी से लेकर मावा और मिल्क केक तक
error: Content is protected !!