Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नल-जल योजना में गड़बड़ी पड़ी भारी, दो अधिकारियों पर गिरी गाज लोकायुक्त की शिकायत जांच में अनियमितता उजागर, तत्कालीन प्रभारी लेखापाल

03 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

**आगर-मालवा।** सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतना नगर परिषद कानड़ के दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। लोकायुक्त के माध्यम से प्राप्त शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन प्रभारी लेखापाल और तत्कालीन उपयंत्री पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार तत्कालीन प्रभारी लेखापाल चंदर सिंह मालवीय की स्वीकृत वार्षिक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से अवनत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तत्कालीन उपयंत्री महेन्द्र सिंह परमार की एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया गया है।

**लोकायुक्त की शिकायत के बाद खुली अनियमितता**

मामला आगर-मालवा जिले की नगर परिषद कानड़ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के क्रियान्वयन से जुड़ा है। योजना में अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच में शिकायत से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने और दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

**लापरवाही पर विभाग का सख्त संदेश**

इस कार्रवाई के माध्यम से नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता, लापरवाही और जिम्मेदारियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने दोहराया है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर प्रशासन का छापा, आगर के 5 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल मलाई बर्फी से लेकर मावा और मिल्क केक तक
error: Content is protected !!