Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

03 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

WPU निर्माण में लापरवाही पर प्रखंड समन्वयक का वेतन स्थगित करने का आदेश, नुआंव पीएचसी की तीनों एंबुलेंस मिलीं क्रियाशील

नुआंव (कैमूर)। जिला पदाधिकारी, कैमूर ने नुआंव प्रखंड की अकोल्ही पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक एवं समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउंटर, विभिन्न सेवाओं की स्थिति, भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन, कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों तथा पंचायत स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब का भी निरीक्षण किया। तालाब की स्थिति को देखते हुए उन्होंने इसके जीर्णोद्धार पर जोर दिया। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को पत्र के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

वहीं, प्रखंड में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू) के निर्माण एवं पिट की स्थिति की समीक्षा के दौरान कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रखंड समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद डीएम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां दो एएनएम कार्यरत पाई गईं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, उपलब्ध मानव संसाधन और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), नुआंव के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान पीएचसी में उपलब्ध तीनों एंबुलेंस क्रियाशील पाई गईं।

अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति को देखते हुए डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी), मोहनिया के संबंधित पदाधिकारी को सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कराने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी न हो।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी सेवाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर प्रशासन का छापा, आगर के 5 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल मलाई बर्फी से लेकर मावा और मिल्क केक तक
error: Content is protected !!