Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ

03 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*आगर-मालवा।** सरकारी दफ्तरों में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिले और लोकसेवकों में जिम्मेदारी के साथ काम करने की संस्कृति विकसित हो, इसी उद्देश्य से आगर में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम (KKK) के तहत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को ई-दक्ष केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय आईगोट (iGOT) कर्मयोगी कर्तव्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें लोकसेवकों को केवल विभागीय जिम्मेदारियों तक सीमित न रहते हुए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी जा रही है।

**प्रशासन में सेवा भाव को मिलेगी प्राथमिकता**

प्रशिक्षण के दौरान लोकसेवा में कर्तव्यनिष्ठा, नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण और सेवा की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और जनहितकारी बनाना है।

प्रशासन की इस पहल के माध्यम से लोकसेवकों में सेवा संस्कृति को आत्मसात कराने और आम नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश
Kaimur (Bhabua)03 Nov

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश

अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में सुसनेर तहसील अव्वल, आगर-बड़ौद की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर नाराज जिले में 70 हजार से ज्यादा भूखंड चिह्नित, अब तक स
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर प्रशासन का छापा, आगर के 5 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल मलाई बर्फी से लेकर मावा और मिल्क केक तक
error: Content is protected !!