Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Saharanpur

दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचेगी खुशियों की रोशनी, प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन किट वितरण की पहल की - SAHARANPUR, उत्तर प्रदेश

बेहट (सहारनपुर)। दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के उद्देश्य से बेहट विधानसभा क्षेत्र की प्रियंवदा सिंह राणा ने प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन किट उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

दीपावली महोत्सव के अवसर पर शुरू की गई इस सामाजिक पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रियंवदा सिंह राणा ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुशियों में शामिल हो। जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियों की रोशनी पहुंचाना ही प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा का मुख्य उद्देश्य है।

इस पहल के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से मासिक राशन किट उपलब्ध कराने की योजना है।

इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहराइच में विवेक की मौत का मामला: एक साल बाद अदालत के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज*
Bahraich18 Nov

बहराइच में विवेक की मौत का मामला: एक साल बाद अदालत के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज*

बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की…

पूरी खबर पढ़ें →
दम्पति जो मुहब्बत सामाजिक मर्यादा के कारण ड्रॉइंग रूम में, डाइनिंग टेबल पर, अपने बुजुर्गों, बच्चों, पास पड़ोस,स्टाफ के सामने आमतौर पर नहीं कर पाते और यह राउल जी को आश्चर्यचकित ही नह
फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।
Fatehpur18 Nov

फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।

रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
Sagar18 Nov

नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल-पुलियों के माध्यम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!