Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

मऊ में सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मऊ में सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी - MAU, उत्तर प्रदेश

मऊ में सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से 38.64 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा मोहिउद्दीनपुर गांव में सरकारी योजना के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

गांव की कई महिलाओं ने राकेश राम नामक व्यक्ति पर सरकारी नौकरी और कर्ज माफी योजना का लालच देकर अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर लोन निकलवाने और रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, नम्र, बजाज, एलटी, एक्सिस बैंक, सैटिन, सोनाटा और आशीर्वाद सहित कई फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर कुल करीब 38 लाख 64 हजार रुपये का ऋण कराया गया।

आरोप है कि राकेश राम ने सरकारी योजना के तहत पैसा माफ होने का भरोसा देकर महिलाओं से रकम ले ली। शुरुआत में महिलाओं को बताया गया कि सरकार की विशेष योजना के तहत उनका कर्ज माफ हो जाएगा।

महिलाओं का आरोप है कि कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी किस्त वसूली के लिए घर पहुंचने लगे। जब उन्होंने राकेश राम से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!