Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

05 Nov 2026, 04:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत - दुर्ग, छत्तीसगढ़

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
• दिवाली भेंट पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और खुश होकर आशीषें दी
• जरूरत मंद लोगों के घरों को रोशन कर खुशहाली बांटना पुण्य का कार्य : डॉ महेश चंद्र शर्मा

भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के द्वारा "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" के तहत जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन कर खुशहाल बनाने हेतु सामग्री वितरण की शुरुआत गुरुवार को सुबह सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर, वैदिक आश्रम परिसर से की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा, डॉ डीपी देशमुख, डॉ एच आर वार्ष्णेय, महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों ने हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर के भिखारियों को पैकेट वितरण कार्य का शुभारंभ किया। दिवाली भेंट के पैकेट में दीये, तेल, बाती, खाद्य सामग्री, फल-फूल, खील बताशे एवं बच्चों के लिए प्रदूषण रहित हल्के फुलझड़ी, पटाखे शामिल हैं। उपहार पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खूब आशीषें दी। पहले चरण में 100 पैकेट वितरित किए गए।
आचार्य डॉ महेश चंद्र शर्मा ने कहा दिवाली में जरूरत मंद लोगों के घरों को रोशन कर खुशहाली बांटना पुण्य का कार्य है। महासंघ के लोगों की सोच और जरूरतमंद लोगों की सेवा का कार्य सराहनीय है। अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने बताया कि इस तरह के अभियान का यह लगातार दूसरा वर्ष है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने इस तरह के कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा। महासंघ के सदस्यों से प्राप्त स्वैच्छिक सहयोग राशि से इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं। वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली की खरीदारी स्थानीय लोकल फुटकर विक्रेताओं से ही की जा रही है।
घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान के तहत महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन के नेतृत्व में महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, संतोष शुक्ला, सुरेश चन्द्र जैन, कृष्णाराम मार्कण्डेय, जोसफ, घनश्याम यादव, श्रीमती शैलजा वार्ष्णेय आदि अलग-अलग टीम बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों को पैकेट का वितरण कर रहे हैं। सेक्टर -9 हनुमान मंदिर, स्कंद आश्रम, सेक्टर-6 सांई मंदिर, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, माडल टाउन, वैशाली नगर, रिसाली आदि क्षेत्रों में जाकर जरुरत मंदों को पैकेट बांटे गए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!