प्रतापगढ़ – युवाओं को कौशल, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सदर विधानसभा क्षेत्र के सगरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लाभार्थियों को ODOP टूलकिट वितरित कर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग शरण रावत, पूर्व जिला संयोजक भाजपा (आईटी सेल)अभिषेक वैश्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विकास जायसवाल वंदे भारत 9670307570