सिद्धार्थनगर में धान खरीद का शुभारंभ, DM ने किसानों को माला पहनाकर किया स्वागत, 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़ मंडी परिसर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर किसानों को माला पहनाकर धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम करनहां के किसान लक्ष्मीकान्त और ग्राम हरदीहवा की किसान रीता श्रीवास्तव का माला पहनाकर स्वागत किया।
धान खरीद का शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों को निर्धारित समय के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। केंद्र प्रभारियों का व्यवहार किसानों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने Wha किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की।
वहीं, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9565772025 जारी किया गया है। किसान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 18 नवंबर 2026 झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा माननीय विधायक सिंदरी ने बलियापुर प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: 18 नवंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम, सरैया वाटिका, थाना गंगाघाट में आयोजित यूथ…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार;…
पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।