Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय* *धनबाद* *दिनांक- 6 नवंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 1358* *उपायुक्त के निर्देश पर गोमो उत्तर पंचायत में बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्

06 Nov 2026, 08:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय* *धनबाद* *दिनांक- 6 नवंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 1358* *उपायुक्त के निर्देश पर गोमो उत्तर पंचायत में बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर् - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 6 नवंबर 2026

पेयजल संकट का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय नागरिकों ने किया आभार प्रकट

गोमो उत्तर पंचायत अंतर्गत लोको बाजार मजार के समीप स्थापित 5,000 लीटर क्षमता वाली जलमीनार की खराब मोटर को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ठीक करा दिया गया है। मोटर की मरम्मत होते ही क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति बहाल हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

विदित हो कि लोको बाजार मजार के निकट 3 एचपी क्षमता की रोटोसोल मोटर से संचालित इस जलमीनार से आसपास के दर्जनों घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में अन्य बोरिंग की सुविधा न होने के कारण यह पूरी आबादी इसी जलमीनार पर निर्भर थी। तकनीकी खराबी (हीटिंग की समस्या) के कारण मोटर पिछले लगभग एक महीने से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद जाहिद द्वारा पर उपायुक्त के संज्ञान में लाई गई। उपायुक्त ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को अविलंब कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। जिला प्रशासन की तत्परता से महज 8 से 10 घंटे के भीतर तकनीकी खामी को दूर कर मोटर को चालू करवाकर जलापूर्ति फिर से बहाल करा दी।

शिकायतकर्ता मोहम्मद जाहिद ने बताया कि गोमो उत्तर पंचायत (प्रखंड तोपचांची) का निवासी हूं। हमारे यहां की जलमीनार काफी लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके बाद मैंने व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भेजकर उपायुक्त महोदय से शिकायत की। उपायुक्त महोदय ने वीडियो पर त्वरित संज्ञान लिया और मात्र 8 से 10 घंटे के भीतर इस पानी टंकी की मोटर को ठीक करवा दिया। अब मोटर चालू हो चुकी है और पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। त्वरित समाधान के लिए हम पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से उपायुक्त महोदय का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और आभार प्रकट करते हैं।"

पेयजल संकट का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय नागरिकों ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और तत्परता से की गई इस कार्रवाई की सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!