Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में बम बटक एकता मंच ने कराया मां भगवती के 18वां जागरण

06 Nov 2026, 11:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में बम बटक एकता मंच ने कराया मां भगवती के 18वां जागरण - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर के श्री रामलीला मैदान कांठ में बम बटक एकता मंच द्वारा कराए गए मां भगवती के 18वें भव्य विशाल जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमने के लिए विवश हो गए। यहां भक्तों ने गगनभेदी जयकारे लगाकर देवी का जनत किया। गायक कलाकारों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए।

IMG 20261106 WA00502
मां भगवती के जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।

इस अवसर पर जागरण का शुभारंभ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व माहेश्वरी सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठ ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई अखंड जोत स्थापित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, सौरभ अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने विधिविधान से मंत्रोचरण करते हुए जागरण का पूजन आदि कराया।

IMG 20261106 WA00402
कांठ में मां भगवती के जागरण में मौजूद श्रद्धालु।

इसके बाद गणेश वंदना और श्री गणेश की सुंदर झांकी के पश्चात जागरण को आगे बढ़ाया गया। यहां संजीव जागरण एंड पार्टी मुरादाबाद की ओर से आए टी-सीरिज गायक कलाकार मनोज शर्मा ग्वालियर, मौजी बाबा अलीगढ़, सरगम तोमर, दीपक तोहर उत्तराखंड ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण के बीच-बीच में दारा इंटरनेशनल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने झांकियां और लीलाएं प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में तारा रानी की कथा, मां दुर्गा आरती और कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजक कमेटी ने अतिथियों और सहयोगियों के साथ ही हिमांशी राजपूत को भी सम्मानित किया।

IMG 20261106 WA00922
कांठ में मां भगवती के जागरण में झांकियां का प्रदर्शन करते कलाकार।

इस अवसर पर बम बटक एकता मंच के डॉ. देवराज सिंह, जितेंद्र चौहान, अरविंद कुमार, गणेश भुइयार, पप्पू प्रजापति, विनोद प्रजापति, त्रिवेद भुइयार, अंकित शर्मा, निशांत कुमार, मुकुल कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार, रनवीर सिंह, सचिन कुमार, हिमांशु गोला, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनतेरस और दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया बाजारों का निरीक्षण
Kheri07 Nov

धनतेरस और दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया बाजारों का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली – कार्तिक मास अमावस्या तीथि पर धूमधाम से मनाया जाता है
Nagpur07 Nov

दीपावली – कार्तिक मास अमावस्या तीथि पर धूमधाम से मनाया जाता है

दीपावली रोशनी का पर्व, साल भर का सबसे बड़ा त्योहार होता है।दीपावली प्रतिवर्ष कार्तिक मास अमावस्या तिथि के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi07 Nov

छठ महापर्व की लोक आस्था और परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करम टोली तालाब में हुआ विशेष फोटो-वीडियो शूट

छठ महापर्व की लोक आस्था और परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करम टोली तालाब में हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने में न्याय लाचार, SHO रामप्रसाद यादव के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों को खटखटाना पड़ा न्यायालय का दरवाजा!
धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ
Mathura07 Nov

धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ

धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई
Azamgarh07 Nov

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!