कांठ में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस का त्योहार, बाजारों में उमड़ी भीड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर एवं क्षेत्र में धनतेरस का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के मद्देनजर सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ बाजारों में भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की।
धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजारों में विशेष रौनक दिखाई दी। लोगों ने पीतल की मूर्तियां, दीपक, बर्तन, चांदी के सिक्के और दीपावली की सजावट से जुड़ा सामान खरीदा। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह नजर आया।
पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। नगर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी समेत विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। पुलिसकर्मी लगातार बाजारों में गश्त करते रहे, जिससे पर्व के दौरान व्यवस्था बनी रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली रोशनी का पर्व, साल भर का सबसे बड़ा त्योहार होता है।दीपावली प्रतिवर्ष कार्तिक मास अमावस्या तिथि के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछठ महापर्व की लोक आस्था और परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करम टोली तालाब में हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, न्याय के लिए पीड़ितों को खटखटाना पड़ रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।