Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में हुई मतदान पर निबंध प्रतियोगिता

07 Nov 2026, 12:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में हुई मतदान पर निबंध प्रतियोगिता - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत मतदान के महत्व एवं शुद्ध मतदाता सूची विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

IMG 20261106 WA00272
प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शुद्ध मतदाता सूची के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारत निर्वाचन आयोग को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थियों ने ‘सच्चे लोकतंत्र की यही पहचान, शुद्ध मतदाता सूची और सही मतदान’ जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। वहीं मतदान के महत्व को दर्शाते हुए ‘करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान’ जैसे विचार भी प्रस्तुत किए।

IMG 20261106 WA00282
प्रतियोगिता के दौरान लिखे हुए बिबंध दिखाते छात्र।

निबंध प्रतियोगिता के हिंदी माध्यम में नंदिनी सोलंकी ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा वंशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी माध्यम में अंजलि ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, निशिकांत पाठक, पीतांबर सिंह, सुंदर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Nov

दीपावली महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा, रंगोली और दीप सजावट ने मोहा मन

दीपावली महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा, रंगोली और दीप सजावट ने मोहा मन बिरला ओपन…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने में न्याय लाचार, SHO रामप्रसाद यादव के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों को खटखटाना पड़ा न्यायालय का दरवाजा!
धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ
Mathura07 Nov

धनतेरस के शुभ अवसर पर *ASM Polytechnic, Mathura* में लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ

धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई
Azamgarh07 Nov

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई
Azamgarh07 Nov

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई

धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं
Azamgarh07 Nov

नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं

नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!