संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तरकुलवा में स्थापित माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अनावरण किया गया । इस अवसर पर उन्होंने माँ लक्ष्मी जी के चरणों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से शीश नवाकर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा ग्राम के संभ्रान्त व्यक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संतकबीरनगर पुलिस धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव एवं जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।