Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

नाट्यकला समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम, जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूंगा : संजय सिंह गौड़ धुर्वे

08 Nov 2026, 10:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नाट्यकला समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम, जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूंगा : संजय सिंह गौड़ धुर्वे - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

श्री शंकर झंकार नाट्यकला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने कलाकारों को किया पुरस्कृत, सूर्य मंदिर के लिए भेंट की भगवान सूर्य की प्रतिमा; ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने लोककला को बताया सांस्कृतिक विरासत
महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लॉक के महुली पूर्व महुअरिया में आयोजित श्री शंकर झंकार नाट्यकला मंचन का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि संजय सिंह गौड़ धुर्वे ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि नाट्यकला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करने का प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को सहयोग की आवश्यकता हो तो वे उनसे मिल सकते हैं, हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मुख्य अतिथि ने समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं बसपा मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर रामविचार गौतम रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ने कहा कि लोककला हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव है।

नाट्यकला के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। छठ घाट पर सूर्य मंदिर के लिए मुख्य अतिथि ने भेंट की प्रतिमा
कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने बताया कि महुली-फुलवार छठ घाट पर ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल द्वारा सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके लिए मुख्य अतिथि संजय सिंह गौड़ धुर्वे ने भगवान सूर्य की प्रतिमा भेंट की है। इस सहयोग को क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

अंतिम दिन ‘दगाबाज मामा’ ने बांधा समां
समापन की रात ‘संगीत दगाबाज मामा उर्फ दगाबाज मामा’ नाटक का शानदार मंचन हुआ। रतन सिंह जमींदार की भूमिका शमशाद आलम, शेखू की डॉ.

अब्दुल कलाम, माधुरी की जोगिंदर सिंह, कटरा जुआड़ी की कलामुद्दीन, मुनिया की अंकित कुमार शर्मा, मंजुल सिंह की अवधेश कुमार शर्मा तथा मंगल पांडेय की राजू शर्मा ने निभाई। नाटक में दगाबाज मामा की स्वार्थपूर्ण चालों से रिश्तों में पैदा होने वाली गलतफहमियों को दर्शाते हुए प्रेम, विश्वास और ईमानदारी का संदेश दिया गया।

कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, सेकरार अहमद, दीपक कुमार कन्नौजिया, रामलखन पनिका, मिथलेश शर्मा, भगवानदास कन्नौजिया, रुस्तम, चंद्र प्रकाश प्रजापति, विनोद कन्नौजिया एवं महेंद्र पुरी सहित समिति के पदाधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा पूजनीय स्थल अमृत सरोवर शिवधाम पर हवन पूजन के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शोरूम के लाइसेंस की आड़ में चल रही थी अवैध पटाखा दुकान: पांडे इंटर कॉलेज परिसर में फर्नीचर के शोरूम के लिए जारी लाइसेंस पर ‘दिलीप फैंसी पटाखा’ की खुदरा दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही थी
DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया
Basti09 Nov

DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया

जब रक्षक ही बन बैठे भक्षक: बस्ती में वन विभाग की सरपरस्ती में फल-फूल रहा अवैध आरा मशीनों…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश
Siddharthnagar09 Nov

सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम वीरपुर रतनपुर में राप्ती नदी के किनारे दिखाई दिया मगरमच्छ।
Siddharthnagar09 Nov

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम वीरपुर रतनपुर में राप्ती नदी के किनारे दिखाई दिया मगरमच्छ।

नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। नदी किनारे मौजूद लोगों में मचा हड़कंप ।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!