सीमेंट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीमेंट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर के सहुआर मोड़ में हादसे के बाद बाजार में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही कार समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर पलटते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।
हादसे के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटनास्थल पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं, वहीं कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रित करने की कार्रवाई की।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने…
पूरी खबर पढ़ें →
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। नदी किनारे मौजूद लोगों में मचा हड़कंप ।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - 15 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਗਾਇਬ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀ ਦਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਸੁਰਾਗ। ਪੀੜਤ…
पूरी खबर पढ़ें →
• दीपावली पर देवांगन परिवार की अनूठी पहल : बहू को लक्ष्मी, बेटी को वैभव लक्ष्मी और पत्नी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल पुलिस चौकी के पीछे मेन मार्केट में भीड़भाड़ वाले जगह पर पटाखा बिक्री हो रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।