Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम

08 Nov 2026, 07:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
बरमंडल। शराब ठेकेदारों द्वारा गांवों में डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिक्री करवाने, रात्रि गांव गांव में बाइक से शराब सप्लाई करने तथा राजोद शराब दुकान को गांव से बाहर स्थानांतरित करवाने के संबंध में। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा एक ज्ञापन राजोद थाने पर पहुंच कर टीआय रेवलसिह बर्डे को सोपा ज्ञापन मे बताया कि राजोद क्षेत्र के शराब ठेकेदार द्वारा क्षेत्र के छोटे-छोटे गांवों में डायरी बनाकर शराब की बिक्री करवाई जा रही है। साथ ही रात्रि के समय मोटरसाइकिलों के माध्यम से लगातार गांवों में शराब पहुंचाकर बेची जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है तथा युवा पीढ़ी पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
वर्तमान में त्योहारों का समय चल रहा है। शराब के सेवन के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं रात्रि में शराब सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण रोक लगाई जाए।साथ ही राजोद की शराब दुकान गांव के अंदर कन्या शाला से मात्र 300 फीट की दूरी पर संचालित हो रही है, जबकि विगत वर्ष यही शराब दुकान गांव से बाहर मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर दूर स्थित थी। गांव के अंदर विद्यालय के नजदीक शराब दुकान संचालित होने से विद्यार्थियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये है प्रमुख मांगें.. की जाती हैं।राजोद क्षेत्र के गांवों में डायरी बनाकर की जा रही शराब बिक्री की निष्पक्ष जांच कर तत्काल बंद करवाई जाए।रात्रि में मोटरसाइकिलों के माध्यम से गांवों में शराब सप्लाई करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की । त्योहारों के दौरान अवैध शराब बिक्री पर विशेष निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। राजोद की शराब दुकान को कन्या शाला एवं गांव की आबादी से दूर उचित स्थान पर स्थानतरित करवाया जाए। शराब दुकान को आगामी 10 दिनों के अंदर गांव से बाहर स्थानांतारित करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।यदि हमारी मांगों पर 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जयस संगठन द्वारा सरदारपुर एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सबंधित आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन की रहेगी। जनहित, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।ज्ञापन का वाचन जयस जिला अध्यक्ष सुनिल डाबर ने किया इस अवसर पर
सुरेश डामर राजोद जयस अध्यक्ष ,
राधेश्याम बिलवाल
दुबेसिंह,धन्नालाल, सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन मोजुद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!
Gadchiroli08 Nov

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर! गडचिरोली : जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतींच्या प्रशासकीय कामकाजावर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
Kheri08 Nov

गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की गोला गोकर्णनाथ छोटी…

पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਚਾਬਾ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਨ ਜਾਗਰੂਕਤਾ
Faridkot08 Nov

ਫਰੀਦਕੋਟ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਹੁਲ ਚਾਬਾ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਨ ਜਾਗਰੂਕਤਾ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ .. ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਫਰੀਦਕੋਟ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਹੁਲ ਚਾਬਾ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!