पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंचायती राज चुनाव में सराहनीय सेवाओं के लिए तीन स्काउट-गाइड विद्यार्थियों का सम्मान,पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
#SawaiMadhopur पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वाचन कार्यों में सराहनीय सहयोग देने वाले स्काउट-गाइड के तीन विद्यार्थियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सोनू बैरवा पुत्र बाबूलाल बैरवा निवासी चितोला, अजय महावर पुत्र अशोक महावर निवासी बालेर तथा प्यार सिंह पुत्र नेनूराम गुर्जर निवासी विशनाथपुरा बेरई शामिल हैं।
तीनों विद्यार्थियों ने पंचायती राज चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके इसी सराहनीय योगदान और सेवाभाव को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर! गडचिरोली : जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतींच्या प्रशासकीय कामकाजावर…
पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2024 से शुरू हुई एक नेक मुहिम की दूसरी वर्षगांठ 4 नवंबर 2026 को आपकी दुआएं…
पूरी खबर पढ़ें →
🍁🍁23 वर्षों से आपके विश्वास भी खरे उतरे हम🍁🍁 💥दीपो का पर्व💥 🌟जनता जोधपुर स्वीट होम🌟 🌹के संग🌹…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 बरमंडल। शराब ठेकेदारों द्वारा गांवों में डायरी बनाकर अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शनिवार को 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर का योग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।