Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोंबड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

09 Nov 2026, 11:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोंबड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह - JHALAWAR, राजस्थान

सूमर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोंबड़ा में रविवार को दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुमित्रा पाटोदिया, प्रधानाचार्य हरिशंकर नागर, मुरारीलाल नागर सहित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों की चहल-पहल और आतिशबाजी से विद्यालय परिसर दीपावली के उल्लास में सराबोर नजर आया। विद्यालय परिसर को दीपों एवं रोशनी से सजाया गया।

बच्चों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। उपस्थित ग्रामीणों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यालय में उद्यान विकास, विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यों में ग्रामीणों एवं भामाशाहों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

प्रधानाचार्य हरिशंकर नागर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की भावी पीढ़ी के निर्माण का प्रमुख मंच है। विद्यालय के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता से सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

उन्होंने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।सरपंच श्रीमती सुमित्रा पाटोदिया सहित ग्रामीणों ने विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना की तथा विद्यालय के विकास में सहयोग की भावना व्यक्त की। समारोह का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ विद्यालय और ग्रामीण समुदाय के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मजदूरों के बच्चों ने बढ़ाया मान, मैट्रिक-इंटर में शानदार प्रदर्शन पर मिला ₹1.15 लाख का इनाम।
Banka08 Nov

मजदूरों के बच्चों ने बढ़ाया मान, मैट्रिक-इंटर में शानदार प्रदर्शन पर मिला ₹1.15 लाख का इनाम।

मजदूरों के बच्चों ने बढ़ाया मान, मैट्रिक-इंटर में शानदार प्रदर्शन पर मिला ₹1.15 लाख का इनाम। रिपोर्टर साहिल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!