वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहन जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#वरीय_पुलिस_अधीक्षक