दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर सिवान पुलिस ने रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर सिवान पुलिस ने रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
त्योहारों के दौरान देर रात ट्रेन से सिवान पहुंचने वाले यात्रियों को अब घर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से मुफ्त रात्रि बस सेवा शुरू की गई है।
इस विशेष व्यवस्था के तहत सिवान रेलवे स्टेशन से शहर के प्रमुख मार्गों पर 6 बसें चलाई जा रही हैं। बस सेवा रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआत 6 नवंबर से की गई है। सबसे खास बात यह है कि यात्रियों को इस सुविधा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।
त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर लौटते हैं। ऐसे में देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिलने, अधिक किराया वसूले जाने और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सिवान पुलिस ने यह पहल की है।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों में सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इस व्यवस्था से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सिवान पुलिस की इस पहल पर आपकी क्या राय है? क्या बिहार के दूसरे जिलों में भी ऐसी सुविधा शुरू होनी चाहिए?
#SiwanPolice #SiwanNews #BiharNews #BiharPolice #Diwali2026 #ChhathPuja2026 #FreeBusService #RailwayPassengers #BiharUpdates
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 Gen-Z का ये कैसा शौक? चंद मिनटों की मस्ती कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाए! जोधपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | यूपी में पैथोलॉजी रिपोर्ट के नाम पर मरीजों से कथित लूट! दैनिक भास्कर की…
पूरी खबर पढ़ें →
बंनगामा से महिला लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, घर से निकलीं झालो खातून अब तक नहीं लौटीं, परिजनों…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस नोट गडचिरोली की पूजा अमित घरामी को आखिर कब मिलेगा न्याय? पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।