Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

जुए के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी संजय बिन्द मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

10 Nov 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जुए के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी संजय बिन्द मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली; घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने जुए के दौरान ग्राम मोहाव में हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अभियुक्त संजय बिन्द को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसे लेकर गई थी। इसी दौरान बरामदगी के समय अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षात्मक फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 817/2026, धारा 109(1) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त संजय बिन्द पुत्र फिरंगी बिन्द, निवासी ग्राम बकराबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कराने की बात कही।

पुलिस टीम जब अभियुक्त की निशानदेही पर असलहा बरामद करने पहुंची तो उसने कथित तौर पर पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने की ये बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त एक अदद .32 बोर की पिस्तौल।
2. एक अदद .32 बोर का खोखा कारतूस।
3. एक अदद .32 बोर का जिंदा कारतूस।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संजय बिन्द के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

1. मुकदमा संख्या 944/2017, धारा 323, 427, 452, 504 भादवि।
2. मुकदमा संख्या 448/2025, धारा 406, 420 भादवि।
3. मुकदमा संख्या 144/2026, धारा 109(1), 115(2), 118(1), 125, 131, 190, 191(2) बीएनएस एवं धारा 7 दंडविधि (संशोधन) अधिनियम, 2013।
4. मुकदमा संख्या 817/2026, धारा 109(1), 351(3) बीएनएस।

मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम तथा निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा मय टीम शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्तों को हार -जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार।
Lalitpur10 Nov

कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्तों को हार -जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार।

कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्तों को हार -जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
Azamgarh10 Nov

बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!