मंझौल में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगूसराय, 10 नम्बर 2026* — जिला पदाधिकारी, बेगूसराय *श्री रिची पांडेय* के आदेशानुसार एवं श्रम अधीक्षक *श्री रतीश कुमार* के निर्देश के आलोक में आज मंझौल में बालश्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी *श्री अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर होटल गुप्ता जी, मंझौल बस स्टैंड बेगूसराय* में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक नाबालिग बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
नियोजक के विरुद्ध श्रम प्रावधानों एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विमुक्ति के पश्चात बालक को पुनर्वास एवं कल्याण हेतु *जिला बाल कल्याण समिति , पोखड़िया, बेगूसराय* के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्काल सहायता के रूप में पदाधिकारी द्वारा बालक को *₹3,000 की प्रोत्साहन राशि* प्रदान की गई।
श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों/दुकानों/ईंट भट्ठों को श्रमिकों से काम कराने के लिए श्रम विभाग से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है और बाल श्रमिकों/बंधुआ मजदूरी नहीं कराने संबंधी शपथ पत्र जमा करायें अन्यथा नए लेबर कोड 2020 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी!
श्रम प्रशासन का धावादल निरंतर जारी रहेगा, आज के धावा दल में पुलिस बल के साथ निम्न पदाधिकारी/प्रतिनिधि शामिल थे।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चेरियाबरियारपुर – अविनाश कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी छौड़ाही श्री देव शंकर वेदी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बरौनी – श्री हिमांशु शेखर एवं चाईल्ड राइट्स एसोसिएट विजय तथा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी राम कैलाश उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | यूपी में पैथोलॉजी रिपोर्ट के नाम पर मरीजों से कथित लूट! दैनिक भास्कर की…
पूरी खबर पढ़ें →
बंनगामा से महिला लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, घर से निकलीं झालो खातून अब तक नहीं लौटीं, परिजनों…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस नोट गडचिरोली की पूजा अमित घरामी को आखिर कब मिलेगा न्याय? पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपरिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जमीन विवाद से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच और आरोपियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।