Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Begusarai

दीपावली की रात आग से 11 महादलित परिवारों के घर राख, प्रशासन ने दी राहत

09 Nov 2026, 11:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली की रात आग से 11 महादलित परिवारों के घर राख, प्रशासन ने दी राहत - बेगूसराय, बिहार

दीपावली की रात आग से 11 महादलित परिवारों के घर राख, प्रशासन ने दी राहत

आधार कार्ड और जरूरी कागजात भी जले, प्रत्येक परिवार को मिलेगा 12 हजार रुपये का मुआवजा

मंझौल। एक संवाददाता

दीपावली की रात मंझौल पंचायत-1 के वार्ड संख्या दो में आग लगने से 11 महादलित परिवारों के फूस के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, राशन और अन्य घरेलू सामान के साथ आधार कार्ड एवं जरूरी कागजात भी जल गए। वहीं, कुछ बकरी के बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सीओ नंदन कुमार ने बताया कि आग घूरा से लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सह एबीवीपी नेता कन्हैया कुमार रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को प्रशासन से राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया।

अगली सुबह सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार के आवास स्थित सरपंच कार्यालय में बीडीओ निरंजन कुमार एवं सीओ नंदन कुमार ने सभी 11 पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, दालमोट, रसगुल्ला, पॉलिथीन शीट एवं साड़ी का वितरण किया।

सीओ ने बताया कि आपदा राहत योजना के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार को 12 हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी जाएगी। इसमें बर्तन के लिए 2500 रुपये, कपड़े के लिए 2500 रुपये तथा 7000 रुपये नकद सहायता शामिल है। पीड़ित परिवारों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज जल जाने के कारण उन्हें बेयरर चेक देने की व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक से भी बातचीत की गई है।

उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से बातचीत कर पीड़ित परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। वहीं, अगलगी में बकरियों की मौत की पुष्टि होने पर नियमानुसार अतिरिक्त राहत एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोकुल दूध संघ चुनाव में सरकारी हस्तक्षेप बंद हो: न्याय और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों की सुरक्षा की मांग कारंजा लाड: कारंजा लाड शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रजिक शेख
जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
Gaya10 Nov

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
Azamgarh10 Nov

बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर कोतवाली तथा मुफस्सिल निथाना अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa10 Nov

गढ़वा में रिश्ते का कत्ल: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा में रिश्ते का कत्ल: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संदीप कुमार पनिका को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Shahdol10 Nov

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संदीप कुमार पनिका को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कोल ने दी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!