NH 227 पर ट्रक से टक्कर

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार आर्यन मोहम्मद की मौत, दूसरा युवक गंभीर,
शिवहर-मधुबन एनएच-227 पर भोरहा मेला गाछी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान श्यामपुर धुनिया टोल निवासी आर्यन मोहम्मद के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक एनएच-227 से गुजर रहे थे। इसी दौरान भोरहा मेला गाछी के पास एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक आर्यन मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक श्यामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं। अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अनंत कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक साइबर घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को समाप्त कराया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






