Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

गोला शिव कॉरिडोर से बदलेगी खीरी की पहचान, काशी की तर्ज पर विकास की तैयारी; सूचना आयुक्त ने पारदर्शिता पर दिया जोर

14 Nov 2026, 10:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोला शिव कॉरिडोर से बदलेगी खीरी की पहचान, काशी की तर्ज पर विकास की तैयारी; सूचना आयुक्त ने पारदर्शिता पर दिया जोर - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी, जिले को धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में गोला गोकर्णनाथ में प्रस्तावित शिव मंदिर कॉरिडोर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकसित होने वाला यह कॉरिडोर जनपद को धार्मिक पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित करने की क्षमता रखता है।

यह बात राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने शुक्रवार को एलआरपी स्थित निरीक्षण गृह में जन सूचना अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में धार्मिक आस्था, औद्योगिक संभावनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं।

जिले में सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। गोला क्षेत्र में देश का पहला पीएलए प्लांट और नया प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की पहल औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती है।

वहीं पलिया को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट और विमान सेवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जनजातीय समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना समावेशी विकास के लिए जरूरी है। विकास कार्यों के साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

जन सूचना अधिकारी इस व्यवस्था की अहम कड़ी हैं और उन्हें अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए बैठक में उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर जोर देते हुए जन सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को निर्धारित 30 दिनों की समयसीमा में सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जन सूचना अधिकारी सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित न रहें, बल्कि आवेदकों की समस्याओं के समाधान में भी यथासंभव सहयोग करें। पारदर्शी प्रशासन ही सुशासन की मजबूत नींव है और प्रत्येक अधिकारी को जनहित के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए बैठक के दौरान तहसीलदार (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार यादव एवं नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत: एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे; दिवाली पर बलिया आए थे
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते…

पूरी खबर पढ़ें →

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार कि झांकियां

आज नोएडा प्राधिकरण की ओर से सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में छठ घाट का विशेष तौर पर सुंदर…

पूरी खबर पढ़ें →
पकरी में छठ पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था, एम.डी. यादव उर्फ पप्पू यादव ने कराया टेंट, लाइट और साउंड का इंतजाम
Sonbhadra15 Nov

पकरी में छठ पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था, एम.डी. यादव उर्फ पप्पू यादव ने कराया टेंट, लाइट और साउंड का इंतजाम

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र :– ग्राम पकरी स्थित कनहर नदी के कल्हवा घाट पर लोक आस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!