Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

छठ के दूसरे दिन व्रती माताओं ने मलिया घाट पर सजाई आस्था की वेदी

14 Nov 2026, 05:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ के दूसरे दिन व्रती माताओं ने मलिया घाट पर सजाई आस्था की वेदी - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंजा नदी तट, दीपों से जगमगाया पूरा घाट; नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा बनी विशेष आकर्षण, सेवा समिति ने किए व्यापक इंतजाम

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लॉक के महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी छठ घाट पर शनिवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती माताओं एवं बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम चार बजे से ही पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाओं के घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नदी में स्नान करने के बाद महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से छठ मैया की वेदी सजाई तथा दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान 'वेदीया बनाए लागल…' सहित छठ के पारंपरिक लोकगीतों से पूरा मलिया नदी तट भक्तिमय हो उठा।
व्रती माताओं एवं बहनों की अटूट आस्था, श्रद्धा और भक्ति का नजारा देखते ही बन रहा था। नदी किनारे सजी वेदियां, जलते दीप और छठ मैया के मंगल गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस वर्ष छठ घाट पर नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। भगवान भास्कर के मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
छठ पूजा सेवा समिति महुली के अध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में व्रती माताओं एवं बहनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। पूरे नदी घाट परिसर में आकर्षक पंडाल, पर्याप्त प्रकाश और रोशनी की व्यवस्था की गई, जिससे शाम होते ही मलिया नदी का तट जगमगा उठा।
इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों में अरविंद जायसवाल, वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज, सुशील गुप्ता, श्याम बिहारी कन्नौजिया, विजेंदर कन्नौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष योगेंद्र यादव उर्फ पप्पू, पंकज गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, राकेश गुप्ता, शशिरंजन एवं विकास कुमार सहित अन्य लोग घाट पर मुस्तैद रहे।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तत्परता दिखाई। सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और व्रती माताओं की अटूट आस्था ने महुली-फुलवार के मलिया नदी छठ घाट को भक्ति और श्रद्धा के अनूठे संगम में बदल दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत: एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे; दिवाली पर बलिया आए थे
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa15 Nov

छठ महापर्व पर थाना प्रभारी अविनाश राज ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व पर थाना प्रभारी अविनाश राज ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता…

पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार कि झांकियां

आज नोएडा प्राधिकरण की ओर से सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में छठ घाट का विशेष तौर पर सुंदर…

पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!