CG पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती मॉक टेस्ट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन, 157 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

**सकेत।** युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं पुलिस-अग्निवीर भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 14 नवंबर को सकेत में CG पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती मॉक टेस्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल ध्रुव (जनपद सदस्य, पथरिया), बसंत यादव (उपसरपंच, सकेत), अशोक यादव (विकासखंड खेल प्रभारी), अशोक जायसवाल (पंच), चंद्रकुमार जायसवाल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम संयोजक शिक्षक **मोहिंदर सिंह वर्मा** ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक के माध्यम से शारीरिक दक्षता तथा मोबाइल आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से बौद्धिक क्षमता का परीक्षण किया गया। दोनों परीक्षाओं के कुल 200 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई। इसमें दूर-दराज से पहुंचे **157 प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
**पुलिस एवं अग्निवीर मॉक टेस्ट के विजेता**
– **बालक वर्ग:** प्रथम – हेमेन्द्र, द्वितीय – धनंजय, तृतीय – धर्मेन्द्र।
– **बालिका वर्ग:** प्रथम – भुनेश्वरी पाल, द्वितीय – तनीषा निषाद, तृतीय – गोपेश्वरी।
दोनों वर्गों के विजेताओं को डॉ. एस.एस. वर्मा एवं श्रीमती रामकुमारी वर्मा द्वारा क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 एवं ₹1,000 नगद राशि तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों वर्गों में कुल ₹12,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
**सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं का सम्मान**
गांधी जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दोनों स्तरों के शीर्ष पांच प्रतिभागियों को भी नगद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
**प्रथम स्तर (कक्षा 3 से 8)**
1. प्रथम – कृष राजपूत (₹1,001) – डॉ. सुखनंदन सिंह वर्मा।
2. द्वितीय – उर्वी गुप्ता (₹801) – श्री चंद्रकुमार यादव।
3. तृतीय – अभिजीत ध्रुव (₹501) – श्री डोलेंद्र वर्मा।
4. चतुर्थ – भूपेंद्र यादव (₹301) – श्रीमती निशा राकेश।
5. पंचम – सत्यकला पटले (₹201) – श्री दिनेश कुमार जायसवाल।
**द्वितीय स्तर (कक्षा 9 से 12)**
1. प्रथम – रितेश सिंह (₹3,001) – श्रीमती पूर्णिमा ध्रुव।
2. द्वितीय – धनंजय निषाद (₹2,001) – डॉ. सुखनंदन वर्मा।
3. तृतीय – भुनेश्वरी पाल (₹1,001) – श्री चंद्रकुमार यादव।
4. चतुर्थ – साधना जायसवाल (₹501) – श्री दिनेश कुमार राजपूत।
5. पंचम – करण कुमार जायसवाल (₹301) – श्री लोमश यादव।
कार्यक्रम की सफलता में दिनेश राजपूत, लोमश यादव, डोलेंद्र वर्मा, दिनेश जायसवाल, दौलत निषाद, प्रह्लाद राजपूत, जोशी, रजनीश, मनबोध प्रजापति, दुर्गेश साहू, ताम्रध्वज साहू, अनिल वर्मा, रोहित सहित ग्राम सकेत के जनप्रतिनिधियों, संस्कार विद्या मंदिर सकेत के समस्त स्टाफ, ग्रामवासियों एवं युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों को अपनी तैयारियां परखने, कमियों को पहचानने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






