रोशनी से जगमगाए सगमा के छठ घाट, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश कुमार विश्वकर्मा सगमा (गढ़वा):लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सगमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई कर उन्हें झालर-बत्तियों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाते छठ घाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गांवों और मोहल्लों में छठ गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
छठ व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ इस महापर्व को मना रहे हैं। रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद वे रातभर अपने-अपने थाला के समीप बैठकर रात्रि जागरण करेंगे। वहीं सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। इधर, बीरबल गांव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सूर्य मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीराम सेवा समिति की ओर से व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वहीं मालिया नदी छठ घाट और सूर्य मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर समिति के सदस्य लगातार सक्रिय हैं। पूरे प्रखंड में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कतरास। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह बस्ती के समीप अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र को कुचला,मौके पर मौत।। "स्कूटी से नानी के घर जा…
पूरी खबर पढ़ें →
फेंसिंग तार तोड़कर प्रयोगशाला में घुसे थे आरोपी, मजदूरों को डराने-धमकाने का भी आरोप; गुप्त सूचना और तकनीकी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
*दो वीरांगनाएँ, एक लक्ष्य — भारत की स्वतंत्रता 🇮🇳* 1857 की क्रांति में जब झाँसी की धरती अंग्रेजी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।