लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर के अमृत सरोवर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोल्हुई – उगते सूर्य के इंतजार में अमृत सरोवर पर डटी रहीं व्रती महिलाएं, छठी मैया के जयकारों से गूंजा कोल्हुई कस्बा
महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर के अमृत सरोवर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही व्रती महिलाएं सरोवर के जल में खड़ी होकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती नजर आईं।
हाथों में पूजन सामग्री, सजे हुए दउरे और मन में छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा लिए व्रती महिलाएं सूर्योदय की प्रतीक्षा में घंटों जल में खड़ी रहीं। इस दौरान घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण हुआ। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच समापन हुआ। अमृत सरोवर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को जीवंत कर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवम्बर 2026, गयाजी : शांति की धरती बोधगया में आयोजित ‘कठिन…
पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज/बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कप्तानगंज ब्लॉक के सावित्री मैरिज हॉल में अपने ग्राम पंचायत नयकापार…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज के सभी दर्शक बंधुओं को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐ। । ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।