Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मकरोनिया की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, 8.16 करोड़ से बनेगी 4.70 किमी लंबी लाइफ लाइन सड़क – विधायक लारिया

16 Nov 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मकरोनिया की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, 8.16 करोड़ से बनेगी 4.70 किमी लंबी लाइफ लाइन सड़क - विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मकरोनिया सहित नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की निरंतर आगे बढ़ती कड़ी में सोमवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों से स्वीकृत मकरोनिया की लाइफ लाइन सड़क (एसएएफ बटालियन से नरवानी मार्ग) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद डॉ.

लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में बटालियन ग्राउंड, मकरोनिया में संपन्न हुआ। लगभग 8 करोड़ 16 लाख 29 हजार रुपये की लागत से 4.70 किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण सेतु बनेगी।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आमजन के जीवन को सुगम बनाना और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। मकरोनिया की यह लाइफ लाइन सड़क इसी सोच का परिणाम है।

इस मार्ग के निर्माण से गुड़ा, नरवानी, डुंगासरा, सानोधा, पड़रिया और परसोरिया सहित आसपास के अनेक गांवों की मकरोनिया एवं सागर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि अभी इन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लगभग 5 से 7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

सड़क बन जाने से यह दूरी बचेगी और लोगों को टोल मार्ग की निर्भरता से भी राहत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज और कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए आवागमन में सुविधा होगी, विद्यार्थियों का विद्यालय एवं महाविद्यालय तक पहुंचना आसान होगा तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा।

यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण आधार बनेगी। विधायक लारिया ने कहा कि एक समय मकरोनिया ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह तेजी से विकसित होते नगर की श्रेणी में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

मकरोनिया सहित पूरी नरयावली विधानसभा में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र का प्रत्येक गांव बेहतर संपर्क एवं सुविधाओं से जुड़े।

उन्होंने कहा कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृत कराना और उन्हें धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। सांसद डॉ.

लता वानखेड़े ने कहा कि सड़कें विकास की जीवनरेखा होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होती है।

मकरोनिया क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण सड़क की सौगात से बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नगरवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के ऐसे कार्य क्षेत्र की प्रगति को नई गति प्रदान करते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल ने संबोधित करते हुए सड़क निर्माण को मकरोनिया के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया तथा इसके लिए विधायक लारिया के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क के निर्माण से मकरोनिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई संभावनाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल,कुश बोर्ड अध्यक्ष, जिला महामंत्री चैन सिंह, सुमित यादव,ऑफिसर यादव,नीकेश गुप्ता,जयंती मौर्य ,मधुकर जाटव, शारदा खटीक, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह पड़रिया,सोहन लोधी, सुखदेव मिश्रा,अनिल तिवारी, शिक्षा विश्वकर्मा, उमा रजक, वर्षा विश्वकर्मा, रेखा चौधरी,रेखा वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, जनप्रतिनिधि,पार्षदगण, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
Agar-Malwa16 Nov

जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

*प्रेस विज्ञप्ति* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा *कनाडा के बाद अब फ्रांस की…

error: Content is protected !!