लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग
जहाजपुर। नवगठित ग्राम पंचायत लाल का खेड़ा के सामुदायिक विश्राम गृह पर कथित अवैध कब्जे और निजी व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने उपखंड अधिकारी जहाजपुर को लिखित शिकायत देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
शिकायत में सरपंच डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत नौ गांव आते हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत के पास अपना स्थायी पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में पंचायत के प्रशासनिक कार्यों, सरकारी योजनाओं के संचालन, जनसुनवाई और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत के मुख्य चौराहे पर स्थित सामुदायिक विश्राम गृह का निर्माण सरकार द्वारा सार्वजनिक उपयोग और आमजन की सुविधाओं के उद्देश्य से करवाया गया था। आरोप है कि वर्तमान में उक्त भवन पर एक ई-मित्र संचालक द्वारा कथित रूप से अनधिकृत कब्जा कर निजी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके चलते भवन का उपयोग ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों और जनहित के लिए नहीं हो पा रहा है।
सरपंच ने प्रशासन से मांग की है कि सामुदायिक विश्राम गृह से कथित अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, निजी व्यावसायिक उपयोग बंद करवाया जाए तथा भवन को अस्थायी पंचायत भवन के रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं मिल सकें।
इसके साथ ही शिकायत में लंबे समय से जारी प्रशासनिक निष्क्रियता तथा आदिवासी समुदाय से आने वाले निर्वाचित सरपंच के साथ संभावित भेदभावपूर्ण व्यवहार की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग भी उठाई गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और ग्राम पंचायत को अपना अस्थायी कार्यालय कब तक उपलब्ध हो पाता है।
रिपोर्टर: उस्मान मोहम्मद जहाजपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ढोढसर* *बेरावाली ढाणी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 1100 कड़बी के पूले जलकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धरम धारी, रोहट, पाली - देवस्थान विभाग, जोधपुर के निर्देशों की पालना में श्री गाजन माता मंदिर विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
#जरख_ने_किया_हमला : भरतपुर जिले में वैर क्षेत्र के निठार गांव में एक हिंसक जरख के हमले ने पूरे…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान केंद्रो पर सरपंच व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमाय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन डीडवाना-कुचामन, मेरा युवा भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।