Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

सुखदेव सिंह राजपुरोहित गाजण माता मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष बने

17 Nov 2026, 12:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुखदेव सिंह राजपुरोहित गाजण माता मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष बने - PALI, राजस्थान

धरम धारी, रोहट, पाली – देवस्थान विभाग, जोधपुर के निर्देशों की पालना में श्री गाजन माता मंदिर विकास सेवा संस्था घरमधारी के ट्रस्ट के सदस्यों तथा पदाधिकारियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चुनाव सम्पादित हुआ । दिनांक 15 नवम्बर 2026 को प्रथम चरण के रूप में धरमधारी गांव के समस्त पोलो से कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन कार्य सम्पादित हुआ। कुल 23 पोलो में से 19 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चार पोलो में से आवेदन प्राप्त न होने के कारण पद रिक्त घोषित किय गये।

द्वितीय चरण दिनांक 16 नवंबर 2026 को प्रातः 10

बजे से 11 बजे आवदेन प्राप्त करने तथा 11 बजे से

12 बजे तक आवेदन प्रस्तुत करने का समय निर्धारित

था। निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद हेतु सुखदेव

सिंह तथा कुन्दन सिंह के आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

उपाध्यय पद हेतु रविन्द्रसिहं, कोषाध्यक्ष पद हेतु सत्यदेवसिंह सचिव पद हेतु पुरण सिंह, सह-सचिव पद हेतु गोपाल सिंह के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। पुर्व में निर्वाचित 19 कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद हेतु आयोजित मतदान में भाग लिया। सुखदेवसिंह को कुल 15 सदस्यों का मताधिकार प्राप्त हुआ। जबकि कुन्दन सिंह को कुल 03 सदस्यों का मताधिकार प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 12 मतों से अध्यक्ष के रूप में सुखदेव सिंह विजय घोषित किए गये। पोलों से कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निर्वाचित सदस्यों की सूची संलग्न है। चुनाव अधिकारी गणपतलाल दवे, सहायक चुनाव अधिकारी गजेंद्र सिंह बाण्डाई, भंवर लाल जांगिड़, राजेंद्र दवे, जग्गू दास वैष्णव द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाई गई। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अधिवक्ता भागीरथ सिंह राजपुरोहित ने पर्यवेक्षक कार्य संपादित किया। देवस्थान विभाग प्रतिनिधि के रूप में दीपक दवे उपस्थित रहे पुलिस थाना रोहट के गोविंद सिंह राजपुरोहित ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली संपूर्ण चुनाव निपक्षता तथा विधान अनुसार संपादित हुए। समस्त कार्य की वीडियो ग्राफी संपादित करवाई गई। चुनाव कार्यक्रम के अधिवक्ता अमर सिंह राजपुरोहित, धर्मधारी गांव से चुनीलाल, श्री राम सिंह, सोहन सिंह, शिव सिंह ,उप सरपंच प्रतिनिधि हीर सिंह, भीक सिंह,हरि सिंह ,मदन सिंह, अमर सिंह, धन सिंह मदन सिंह,अर्जुन सिंह, श्रवण सिंह ,अशोक सिंह ,जगदीश सिंह आदि उपस्थित रे नवनिर्वाचित अध्यक्ष पदाधिकारियों तथा कार्य कारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली में सरकारी जमीन पर कब्जे का शक! विनायक मोटर्स के पास दीवार निर्माण ने खड़े किए सवाल 3. मुंगाडीह पुल के नीचे सार्वजनिक रास्ते के पास निर्माण, क्या सुरक्षित है सरकारी जमीन?
रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा
Bharatpur17 Nov

रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा

#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…

पूरी खबर पढ़ें →
कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक
Nagpur17 Nov

कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक

| कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक कुयफाटा : नागपूरहून घोटकडे नेहमीप्रमाणे येणाऱ्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!