भीषण सड़क हादसा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#भीषण_सड़क_हादसा : भरतपुर जिले में बयाना कस्बे के त्यौहारी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट जाने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त दुर्घटना में ट्रॉली में सवार 18 वर्षीय युवती सोनम पुत्री संजय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवती को संभाला गया। परिजनों ने बिना समय गंवाए घायल युवती को निजी वाहन की मदद से बयाना के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार त्यौहारी के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से उमरैण में स्थित राशन डीलर की दुकान से सरकारी राशन लेने गए एवं राशन लेकर वापस लौटते वक्त रास्ते मे ट्रॉली का एक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला सका तथा इसी दौरान सोनम ट्रॉली से नीचे जा गिरी और चोटिल हो गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली खरोंचें आ गई। बयाना के अस्पताल में घायल युवती की स्थिति स्थिर बताई जा रही है एवं उसका इलाज किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रेस विज्ञप्ति गया, दिनांक – 15 नवंबर 2026 किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता…
पूरी खबर पढ़ें →
NH-130 के नीचे मुंगाडीह पुल के पास निर्माण को लेकर उठे सवाल, विनायक मोटर्स के पास शासकीय भूमि…
पूरी खबर पढ़ें →
#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…
पूरी खबर पढ़ें →
*🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ढोढसर* *बेरावाली ढाणी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 1100 कड़बी के पूले जलकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धरम धारी, रोहट, पाली - देवस्थान विभाग, जोधपुर के निर्देशों की पालना में श्री गाजन माता मंदिर विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
| कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक कुयफाटा : नागपूरहून घोटकडे नेहमीप्रमाणे येणाऱ्या…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।