पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार,चोरी की होंडा साइन मोटर साइकिल बरामद।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार,चोरी की होंडा साइन मोटर साइकिल बरामद।
ललितपुर पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 540 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा चोरी की गई होंडा साइन मोटर साइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश जिला सागर के थाना बीना अंतर्गत आगासौद रोड स्थित राय कालोनी निवासी जावेद उर्फ जबू उर्फ आशू ठाकुर उर्फ भूरा पुत्र स्व. मजीद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ललितपुर के मोहल्ला घुसयाना, चुंगी नाका के पास रह रहा था। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी होंडा साइन मोटर साइकिल संख्या यू.पी. 93 एएल 1520 चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 1206/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जावेद उर्फ भूरा का नाम प्रकाश में आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर हवाई पट्टी की ओर जाने वाले रास्ते के पास आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 12 नवंबर को होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके मुताबिक मोटर साइकिल चोरी करने के बाद उसने उसे हवाई पट्टी के पास झाडय़िों में छिपा दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले शहर के अलग-अलग स्थानों से कई मोटर साइकिलें चोरी कर चुका है और उन्हें अपने साथी राजवीर निवासी घुसयाना, ललितपुर के माध्यम से बेच चुका है। आरोपी चोरी की गई इस मोटर साइकिल को भी अपने साथी के माध्यम से बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर वह झाडय़िों की तरफ भागने लगा और पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोतवाली ललितपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1206/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 554/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, नई बस्ती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







