Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विरासत से राष्ट्र चिंतन तक… आगर के प्रबुद्धजनों ने की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा धर्मराजेश्वर की प्राचीन

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विरासत से राष्ट्र चिंतन तक... आगर के प्रबुद्धजनों ने की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा धर्मराजेश्वर की प्राचीन - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर मालवा।** भारतीय संस्कृति, इतिहास, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को करीब से जानने की जिज्ञासा लेकर विवेकानंद कॉलोनी, आगर के 11 सदस्यीय प्रबुद्धजनों का दल 15 नवंबर को प्रातः 6 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर नमन कर विशेष अध्ययन एवं आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा का उद्देश्य भारत की प्राचीन सभ्यता, स्थापत्य कला, धार्मिक मान्यताओं और राष्ट्र चिंतन को समझना रहा।

यात्रा के प्रथम पड़ाव पर दल धर्मराजेश्वर पहुंचा। यहां एक ही विशाल पत्थर को तराशकर निर्मित मंदिर, बौद्धकालीन गुफाओं और अद्भुत स्थापत्य कला का बारीकी से अवलोकन किया। भूमिगत मंदिर की निर्माण शैली और प्राचीन इंजीनियरिंग तकनीक ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। स्थानीय लोगों ने मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं और ऐतिहासिक प्रसंग भी साझा किए। मंदिर के ऊपर स्थित गोलाकार पत्थर के नीचे बैठकर दल के सदस्यों ने 11 बार 'ॐ' का उच्चारण कर ध्यान एवं साधना का अनुभव किया। यहां स्थित प्राचीन कुएं का पानी भी अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध बताया गया।

इसके बाद दल ने लगभग 72 बौद्धकालीन गुफाओं का अवलोकन किया। गुफाओं में भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं कहीं सुरक्षित तो कहीं समय के प्रभाव से क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दीं। गुफाओं का शांत वातावरण और प्राचीन कला ने सदस्यों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

यात्रा के अगले पड़ाव में साठखेड़ा स्थित प्राचीन नागदेवता मंदिर में दर्शन किए गए। यहां दल के एक सदस्य की मन्नत भी उतारी गई। इसके पश्चात दूधाखेड़ी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। यह मंदिर लकवा से पीड़ित लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां भव्य मंदिर निर्माण कार्य भी जारी है।

भानपुरा की पहाड़ियों के बीच स्थित प्रकृति की अनुपम छटा और झरनों के कलकल प्रवाह के बीच रमते महादेव के दर्शन कर दल के सदस्यों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। पहाड़ियों से गिरते झरनों और शांत वातावरण ने ऐसा आध्यात्मिक एहसास कराया, मानो प्रकृति स्वयं शिव आराधना में लीन हो।

यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भारत माता मंदिर रहा। यहां आदि शंकराचार्य परंपरा से जुड़े स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज से भेंट कर विशिष्ट योग विद्या सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वामी जी के राष्ट्रसेवा के प्रति त्याग, समर्पण और आध्यात्मिक विचारों से दल के सदस्य प्रभावित हुए तथा श्रद्धापूर्वक उनका नमन किया।

इस यात्रा में दशरथ सिंह उमठ, योगाचार्य हरिश कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य केसी मालवीय, महताब सिंह यादव, भारत सिंह, फौजी हरि सिंह गुर्जर, कैलाश शर्मा, गुप्ता जी, एडवोकेट अशोक अजमेरा, राधेश्याम मालवीय सहित किबे दंपती शामिल रहे।

इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिकता और प्रकृति के विविध रंगों से रूबरू होकर दल देर रात आगर लौटा। यह यात्रा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र के गौरवशाली अतीत को समझने का अविस्मरणीय अनुभव बन गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!