कांठ में शहीद भगत सिंह आर्मी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

कांठ नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को युवाओं की ओर से चौथी शहीद भगत सिंह आर्मी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद धनराशि, मेडल, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी और जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने 1600 मीटर की पहली दौड़ को रवाना किया। प्रतियोगिता के तहत 1600, 800, 400 और 100 मीटर दौड़ आयोजित की गईं। चारों स्पर्धाओं में युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप 1600 मीटर दौड़ में रजत ने प्रथम, नितिन यादव ने द्वितीय और क्षितिज राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में समद प्रथम, तनहा द्वितीय और योसिंदर तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में समद ने पहला, आशीष ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, नवदीप द्वितीय और सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनमें अनुशासन, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता आयोजक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के जिलाध्यक्ष भानु बिश्नोई ने सभी अतिथियों, युवाओं, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान डिलारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन चौधरी, सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह विश्नोई, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज बिश्नोई, जिला सह संयोजक दिव्यांश बिश्नोई, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रितिक चौधरी, एआईएमआईएम प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद, भाजपा युवा नेता प्रज्ञात चौधरी, युवा नेता विष्णु अवतार उर्फ पिंकल, डॉ. अशोक चौहान, अक्की यादव, गुरविंद्र मान, विशाल विश्नोई, हर्ष प्रजापति, आसिफ, राहुल विश्नोई, अक्षित बिश्नोई, विवेक यादव, अनिरुद्ध बिश्नोई, मंजीत बिश्नोई, थाने के एसएसआई उपेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल राघव, एसआई संजीव कुमार, महिला दरोगा सोनम, उपनिरीक्षक उमेशचंद्र मिश्रा, राहुल बिश्नोई आदि रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






