*गोपाष्टमी पर प्रभु श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गौ माता की सेवा और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है : पंडित चंडी प्रसाद जी
(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट)
खन्ना, 17 नवंबर :
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खन्ना के सदस्यों द्वारा गौ सेवा और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कमेटी के सदस्यों ने अपनी टीम के साथ सुबह गौरी शंकर गऊशाला, बाघोर, खन्ना में पहुंचकर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सदस्यों ने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और हरा चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंडित चंडी प्रसाद जी ने गोपाष्टमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौ माता की श्रद्धापूर्वक पूजा और सेवा करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गोसेवा से जीवन में सुख-शांति, परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि गौ माता को हरा चारा खिलाना, उनकी देखभाल करना, बीमार और बेसहारा गौवंश की सेवा करना भी बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। गौ सेवा केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि मानवता और जीवों के प्रति दया भाव का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से गौ माता की सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस मौके पर गौरी शंकर गऊशाला कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर पाल, सीनियर उपाध्यक्ष देविंदर पाठक, ज्ञानचंद बांसल, बलजीत कुमार, मदन लाल मित्तल सहित प्रभु श्री रामलीला कमेटी खन्ना के अध्यक्ष सुबोध मित्तल, महासचिव कमल कपूर, सीनियर उपाध्यक्ष अजय मित्तल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि गौ सेवा सनातन संस्कृति की एक महान परंपरा है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ माता की सेवा में योगदान देना चाहिए।
गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता की पूजा करते संस्था के सदस्य।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ચોટીલા: સંત શિરોમણી શ્રી જલારામબાપાની 227મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે ચોટીલામાં લોકડાયરો અને મહાપ્રસાદનું ભવ્ય આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. અબોલ…
पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા: સંત શિરોમણી શ્રી જલારામબાપાની 227મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે ચોટીલામાં લોકડાયરો અને મહાપ્રસાદનું ભવ્ય આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. અબોલ…
पूरी खबर पढ़ें →
, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में सुनार…
पूरी खबर पढ़ें →
(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट) चंडीगढ़/खन्ना, 17 नवंबर (विकास विजन) : श्री गुरु नानक देव जी के…
पूरी खबर पढ़ें →
ककेड़ी। ग्राम ककेड़ी में डड़सेना कलार समाज द्वारा भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन देव की जयंती श्रद्धा, भक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश औरैया: आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया दारुलख़ैर, फफूँद शरीफ़ में 16, 17, 18 जमदिउल आख़िरा 1448 हिजरी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।