ग्राम ककेड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन देव की जयंती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ककेड़ी। ग्राम ककेड़ी में डड़सेना कलार समाज द्वारा भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन देव की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम का नेतृत्व रानी रामकिशुन जायसवाल के अगुवाई में किया गया । इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन देव का स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन देव की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई । इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया । पूरे आयोजन में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रानी रामकिशुन जायसवाल (जिला मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली एवं जिला महिला सचिव, डड़सेना कलार समाज मुंगेली), लक्ष्मी प्रसाद, मुन्ना, बैरागी राम, बलदाऊ राम, बिसौहा राम, रामकुमार, भूपेंद्र, राजेश, त्रिवेणी जायसवाल, दुर्गा, छोटी, प्रमिला, सुनीता, रुक्मणी, राजिम, मीना, जेठिया बाई, द्रोपती बाई, सतरूपा बाई, इंद्रा बाई, हरकुंवर सहित समाज के वरिष्ठजन, प्रबुद्धजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
अंत में भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन देव एवं बहादुर कलारिन दाई के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा ।
जय श्री सहस्रबाहु अर्जुन देव! जय बहादुर कलारिन दाई! जय जोहार! जय कलार!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला धमतरी मो नं. 9131340270 *मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमनाथ गुजरात के…
पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા: સંત શિરોમણી શ્રી જલારામબાપાની 227મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે ચોટીલામાં લોકડાયરો અને મહાપ્રસાદનું ભવ્ય આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. અબોલ…

, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में सुनार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।