लिटिल फ्लावर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज – यातायात माह में स्कूल पहुंची एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की टीम, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम-
लिटिल फ्लावर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच-
महराजगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे यातायात माह नवंबर-2026 के तहत गुरुवार को एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतों, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
पम्पलेट वितरित कर उन्हें खुद यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वहीं, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में संचालित स्कूली वाहनों की भी जांच की गई।
टीम ने वाहनों की फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।
यातायात माह के तहत जागरूकता और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रेलवे स्टेशन: आज दिनांक 19.11.2026 को रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है।…
पूरी खबर पढ़ें →
धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव: सुबह और…
पूरी खबर पढ़ें →
धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव: सुबह और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिन्दुरिया पुलिस का सख्त एक्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका पर 8 लोगों का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज। जनपद में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर और महिला कर्मचारी हिरासत में लापरवाही से…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर: ₹491 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।