कासगंज के महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी पचगांई में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जन जागरुकता रैली।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना।
———————-
कासगंज। महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी पचगाँई, कासगंज में सड़क सुरक्षा एवं जीवन सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली ने पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
यातायात नियमों का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, डॉ. रामनिवास, अमित पाठक, गोपाल भारद्वाज, लोकेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह,ले.
महेंद्र कुमार,अर्जुन सिंह, अश्वनी दीक्षित, विनय यादव, प्रदीप शुक्ला एवं अंकेश कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV NewsGSRTCની ચોટીલા–રાજકોટ મીની બસમાં વિદ્યાર્થી પાસ અને દિવ્યાંગ પાસ અંગે વિવાદ ઊભો થયો છે. મળતી માહિતી મુજબ, ચોટીલા–રાજકોટ…
पूरी खबर पढ़ें →
आप सभी से निवेदन हे कि जिस किसी को दिखे इस नंबर पर फोन करे बुजुर्ग सबके होते…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 20 नवंबर (परमिंदर सिंह ) : संत शिरोमणि स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं परम तपस्विनी 'मां' शकुंतला…
पूरी खबर पढ़ें →
भैरुंदा। पंचायत समिति भैरुंदा के सभागार में विकास अधिकारी सीमा गोड़ की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयप्रभा ग्राम में श्रीराम कथा का तीसरा दिन, भक्तिमय हुआ माहौल कथावाचक श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी ने 951 लोगों को दी नई दृष्टि, 1183 की हुई निःशुल्क नेत्र जांच जब किसी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।