STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास :
जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और एसटीजी डेको (STG Deco) आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ 23 नवंबर से कैलूडीह में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन (बंदी) का आह्वान किया था ।
19 नवंबर 2026 को छाताबाद स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मासूम खान ने प्रबंधन और कंपनी के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की।
उनका मुख्य मांगें और आरोप
• वेतन और नियमित रोजगार। आउटसोर्सिंग कंपनी मजदूरों को हाई पावर कमेटी (HPC) द्वारा निर्धारित वेतन और नियमित रोजगार नहीं दे रही है।
• सड़क सुरक्षा की अनदेखी। छाताबाद-कतरास मुख्य मार्ग से ओबीआर (OBR) लदे भारी हाईवा का परिचालन नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
• वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट। छाताबाद भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वे कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना मनमाने ढंग से खनन कार्य शुरू करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
• प्रदूषण और नियमों का उल्लंघन। डीजीएमएस (DGMS) के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कोयला उत्पादन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियां फैल रही हैं।
यूनियन ने 30 अक्टूबर को ही इस संबंध में प्रबंधन को सूचना दे दी थी, लेकिन कोई पहल न होने के कारण 23 नवंबर से आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
वहीँ कंपनी के मज़दूर बंदी के खिलाफ एकत्रित हो गए और आक्रोषित होकर बोले मासूम खान की बंदी को सफल नहीं होने देंगे वो हमारा शुभचिंतक नहीं बल्कि अशुभचिंतक है l
एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मासूम खान कंपनी के साथ कन्धा से कन्धा मिला का चलने वाला व्यक्ति आज मज़दूरों का सहारा क्यों ले रहा है l चार वर्षो से मजदूरों का हक और अधिकार दिखाई नहीं दे रहा था l मज़दूरों ने कहा कंपनी से हमारा कोई शिकायत नहीं है, कंपनी से हमारा रोज़ी – रोटी चल रहा है हमलोग कंपनी का चक्का जाम नहीं होने देंगे l कुछ दिनों पहले छाताबाद में भू – धसान हुई थी जिसके कारण वहां के ग्रामीणों ने 20 दिनों तक कंपनी का कार्य बंद कर दिया था उस वक्त मासूम खान कहाँ सो रहा था, उस वक्त मासूम खान को मज़दूरों की याद नहीं आई l मज़दूरों ने उनसे पुछा क्या यह बंदी अपने निजी स्वार्थ के लिए है या छाताबाद के ग्रामीणों के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है लेकिन मासूम खान का कोई अता-पता नहीं था l मज़दूर अब मासूम खान की मासूमियत को पहचान लिया है यहां के सभी मज़दूर गोलबंद होकर कह रहे है कि 23 नवंबर को जो भी स्वार्थी व्यक्ति कंपनी को बंद करने की कोशिश करेगा मज़दूर उसका पुरजोर विरोध करेगी और किसी भी कीमत पर कंपनी को बंद नहीं होने देंगे ये हमारा पक्का वादा है l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






