Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

20 Nov 2026, 09:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

लक्ष्मीपुर एकडंगा/महराजगंज।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा तथा पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर स्टाफ नर्स सुलेखा अनुपस्थित मिलीं, जिस पर सीएमओ ने उन्हें नोटिस जारी किया।

पीएचसी लक्ष्मीपुर एकडंगा के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. रितेश मौर्य और फार्मासिस्ट गंगाराम उपस्थित मिले। सुबह 10:50 बजे तक ओपीडी में तीन मरीजों को देखा जा चुका था। अस्पताल परिसर में गंदगी और आसपास झाड़-झंखाड़ मिलने पर सीएमओ ने तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।

इसके बाद सीएमओ ने पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। यहां दवाओं की उपलब्धता और उनके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया, जो संतोषजनक मिली।

निरीक्षण के दौरान विद्युत सर्किट और पावर सप्लाई व्यवस्था की भी जांच की गई। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को समय-समय पर विद्युत सर्किट की जांच करते रहने के निर्देश दिए, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी किसी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

इसके साथ ही गेट कीपर को निर्देशित किया गया कि वह ड्यूटी के दौरान गेट पर मौजूद रहे और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी रखे।

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक
Mahrajganj20 Nov

बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरी फरेंदा पुलिस, नौ वाहनों का किया चालान बिना हेलमेट और…

पूरी खबर पढ़ें →
सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Mahrajganj20 Nov

सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी
Dhanbad20 Nov

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Agar-Malwa20 Nov

जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!