Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: में घुसकर परिवार पर हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे जेल

21 Nov 2026, 12:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: में घुसकर परिवार पर हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे जेल - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा में भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने के प्रयास मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपित के कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद किया है। मामले में आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

 

कांठ थाना पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा निवासी मौहम्मद इकराम ने 19 नवंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला घोसीपुरा निवासी आरोपितों ने एकराय होकर उनके घर में घुसकर उसके पिता महबूब इस्लाम, छोटे भाई मौहम्मद नौमान और मां कैसर जहां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को उपनिरीक्षक संजीव कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलफाम और इरफान निवासी मोहल्ला घोसीपुरा, कांठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुलफाम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित गुलफाम के खिलाफ पूर्व में चोरी और मारपीट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं। कांठ के थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। नामजद तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Mahrajganj20 Nov

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Mahrajganj20 Nov

सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार
Mahrajganj20 Nov

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mahrajganj20 Nov

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश महराजगंज। पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj20 Nov

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 25 लाख रुपये

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 25 लाख रुपये 08 माह में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!