Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद

*ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित*

बिलासपुर. 20 नवम्बर 2026. ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन मंगाए हैं। योजना में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरणों पर होने वाले वास्तविक खर्च अथवा अधिकतम तीन लाख रुपए, दोनों में से जो राशि कम होगी, वह प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। पात्र खिलाड़ियों से इसके लिए 30 नवम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने और आवश्यक खेल संसाधन जुटाने के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने योजना में खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए यात्रा व्यय के साथ खेल उपकरणों की जरूरतों को भी शामिल किया है। खेल उपकरणों के लिए खिलाड़ी द्वारा मांगी गई राशि या संबंधित उपकरण के बाजार मूल्य में से जो राशि कम होगी, वही मान्य होगी। इस सहायता का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

*छत्तीसगढ़ का मूल निवासी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य*

योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र प्रस्तुत करना होगा। यात्रा व्यय की गणना वास्तविक यात्रा टिकट तथा संबंधित प्रमाणों के आधार पर की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए अभिप्रमाणित कोटेशन और सामग्री की दरों का विवरण देना अनिवार्य है।

खिलाड़ियों को आवेदन पत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, आयु, लिंग, खेल का नाम, स्थायी एवं वर्तमान पता, संपर्क विवरण तथा बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का नाम, आयोजन स्थल, देश, प्रतियोगिता की अवधि, चयन पत्र का विवरण और राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करने की जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी। आवेदन में यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए दावा की गई राशि का अलग-अलग विवरण देना होगा।

*आवेदन के साथ देने होंगे ये दस्तावेज*

खिलाड़ियों को आवेदन के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र, वास्तविक यात्रा टिकट, खेल उपकरणों का अभिप्रमाणित कोटेशन एवं सामग्री दर की प्रति, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक या रद्द चेक की प्रति तथा आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक मूल दस्तावेजों के अभाव में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अपूर्ण, विलंब से प्राप्त या निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करने वाले आवेदन निरस्त किए जाएंगे। आवेदकों को प्रस्तुत जानकारी की सत्यता संबंधी घोषणा भी करनी होगी। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकेगा और प्राप्त राशि वापस करने का दायित्व खिलाड़ी का होगा। प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति के लिए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्षम प्राधिकारी होंगे।

*आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर*

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संचालक, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जी.ई. रोड, रायपुर-492001 को अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0771-2262177, 0771-2262178 तथा ई-मेल dir-sportsyw.cg@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारी बारिश भी नहीं डिगा पाई श्याम भक्तों की आस्था, जयकारों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा
Jashpur21 Nov

भारी बारिश भी नहीं डिगा पाई श्याम भक्तों की आस्था, जयकारों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

पत्थलगांव। श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पत्थलगांव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित*
Bilaspur21 Nov

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित*

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारी सम्मानित बिलासपुर, 20 नवंबर 2026/भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित*
Bilaspur21 Nov

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित*

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारी सम्मानित बिलासपुर, 20 नवंबर 2026/भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
Bilaspur21 Nov

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

*निबंध और क्विज से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, 198 संस्थाओं के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा* *निबंध में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur21 Nov

*जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र*

*निबंध और क्विज से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, 198 संस्थाओं के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा* *निबंध में…

पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, मार्च 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं
Raipur21 Nov

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, मार्च 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की मुख्य परीक्षा वर्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!